जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री को ट्विटर पर धो दिया
आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौराया हुआ है. पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक ने ट्वीट दागते हुए कहा है कि कश्मीरियों पर अत्याचार जारी है. मलिक ने ट्वीट करते हुए लिखा-
भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर में हेलिकॉप्टरों से ग्रामीणों पर हमला कर रही है. कश्मीर में पूरी तरह से ब्लैकआउट है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूनाइटेड नेशंस मध्यस्थता करे.
I request all on twitter to please retweet with your comments to expose Indian genocide in Kashmir -India got to stop this Genocide .@realDonaldTrump twitter.com/senrehmanmalik…
181 people are talking about this
रहमान मलिक के ट्वीट पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उन्हें जोरदार जवाब दिया है. पुलिस के ट्वीट करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से झूठ है. पुलिस ने ट्विटर से इस तरह झूठ फैला रहे रहमान मलिक के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा है.
This malicious content is strongly rebutted.We have taken up matter with @TwitterSupport . twitter.com/SenRehmanMalik…
5,250 people are talking about this
रहमान मलिक 2008-13 तक पाकिस्तान के केंद्रीय गृहमंत्री रहे. पाकिस्तान के साइंस एंड टेक्नोलॉजी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन के ट्वीट पर भी भारतीय गुस्से हैं. ट्वीट में उन्होंने कहा है कि भारतीय सेना में पंजाबी सैनिकों को कश्मीर में जुल्म और अन्याय का हिस्सा बनने से इनकार कर देना चाहिए.
ਮੈਂ ਇੰਡੀਅਨ ਆਰਮੀ ਵਿਚ ਸਾਰੇ ਪੰਜਾਬੀ ਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਇੰਡੀਅਨ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਮਜ਼ਲੂਮ ਕਸ਼ਮੀਰੀਆਂ ਤੇ ਹੋ ਰਹੇ ਜ਼ੁਲਮ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਆਪਣੀ ਆਰਮੀ ਡਿਊਟੀ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿਓ !!
I appeal to all Punjabis in Indian army to refuse to be part of injustice/zulm and deny duty in Kashmir
12.8K people are talking about this





No comments:
Post a Comment