Search On Badlav ki or

ताजा खबरें

Wednesday, August 14, 2019

साउथ अफ्रीका ने इंडिया के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज़ के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं


साउथ अफ्रीका ने इंडिया के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज़ के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं


72
शेयर्स


भारतीय टीम अभी वेस्ट इंडीज़ के दौरे पर है. वेस्ट इंडीज़ दौरे के बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के साथ टी-20 और टेस्ट मैचों की सीरीज़ खेलेगी. ये सारे मैच भारत में खेले जाएंगे. भारत दौरे के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम का एलान कर दिया है. टी-20 मैचों के लिए क्विंटन डी कॉक को टीम का कप्तान बनाया है. फाफ डु प्लेसिस टी-20 टीम में शामिल नहीं किया गया है. टेस्ट सीरीज के लिए प्लेसिस को कप्तान बनाया गया है.
टी-20 टीम – क्विंटन डी कॉक (कप्तान), रासी वेन डर डुसान (उप-कप्तान), तेंबा बावुमा, जूनियर डाला, जॉन फॉर्च्युन, बूरन हेंडरिक्स, डेविड मिलर, एनरिच नोर्त्जे, एंडिल फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी और जॉन-जॉन स्मट्स
टेस्ट टीम – फाफ डु प्लेसी (कप्तान), तेंबा बवुमा, थियुनिस डि ब्रुएन, क्विंटन डी कॉक, डीन एल्गर, जुबायर हम्जा, केशव महाराज, एडेन मार्करम, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्ट्जे, वर्नन फिलैंडर, डेन पीट, कगीसो रबाडा और रूडी सेकेंड


साउथ अफ्रीका का भारत दौरा
15 सितंबर – पहला टी-20 मैच – धर्मशाला
18 सितंबर – दूसरा टी-20 मैच – चंडीगढ़
22 सितंबर – तीसरा टी-20 मैच – बंगलोर
2-6 अक्टूबर – पहला टेस्ट मैच – विशाखापत्तनम
10-14 अक्टूबर – दूसरा टेस्ट मैच – रांची
19-23 अक्टूबर – तीसरा टेस्ट मैच – पुणे
भारतीय टीम ने अब तक साउथ अफ्रीका खिलाफ मैचों के लिए अपनी टीम की घोषणा नहीं की है. बीसीसीआई अफ्रीका के साथ सीरीज़ शुरू होने से पहले कोच के नाम पर भी मुहर लगा सकती है.

No comments:

Post a Comment

Email Subscriptions

Pages