
अब लोग कह रहे हैं कि वक्त बदल गया है, जिस खेल में कभी कांग्रेस ने बीजेपी के दिग्गज नेता को शिकस्त दी थी, उसमें अब कांग्रेस के फायरब्रांड नेता को मुंह की खानी पड़ रही है. 7 साल बाद ही पूरा खेल बदल गया है. इसी कड़ी में अमित शाह के उस शेर को भी याद किया जा रहा है, जो 2012 में उन्होंने गुजरात वापस लौटने पर बोला था.
विज्ञापन
क्या अमित शाह ने आज ही के लिए पढ़ा था वो शेर
सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि अमित शाह ने जो शेर पढ़ा था, वो आज ही के लिए था. ये शह और मात का खेल है, जिसमें इस बार बाजी बीजेपी के हाथ में है.
9 साल पुरानी बात है. देश में उस वक्त यूपीए 2 का शासन चल रहा था. पी चिदंबरम उस वक्त देश के गृहमंत्री हुआ करते थे. 2008 के मुंबई ब्लास्ट के बाद शिवराज पाटिल को हटाकर पी चिदंबरम को गृहमंत्रालय की कमान दी गई थी. उस वक्त सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामला सुर्खियों में था. इस मामले में सीबीआई ने अमित शाह को आरोपी बनाया था
जब सीबीआई ने अमित शाह को गिरफ्तार किया था
25 जुलाई 2010 को इस मामले में अमित शाह को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी से पहले अमित शाह ने बीजेपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. उन्होंने सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को झूठा और राजनीति से प्रेरित बताया था. उन्होंने कहा था कि न्यायपालिका में ये मामला टिक नहीं पाएगा.
सीबीआई की गिरफ्तारी से पहले अमित शाह भी 4 दिनों तक लापता रहे थे. इस मामले में अमित शाह को 3 महीने तक जेल में रहना पड़ा था. उन्हें 29 अक्टूबर 2010 को जमानत मिली. लेकिन जमानत के बाद भी उनके गुजरात जाने पर पाबंदी लगा दी गई.
2 साल बाद गुजरात वापस लौटने पर अमित शाह ने पढ़ा था शेर
अमित शाह 2 साल तक गुजरात से बाहर रहे. 2012 के गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें गुजरात जाने की इजाजत मिली. गुजरात वापस लौटन पर उन्होंने एक मीटिंग में हिस्सा लिया था. मीटिंग में अमित शाह ने एक शेर पढ़ा. वो शेर कुछ इस तरह से था-
मेरा पानी उतरता देख
किनारे पर घर मत बना लेना
मैं समंदर हूं
लौटकर जरूर आऊंगा
इस शेर को आज के हालात से जोड़कर देखा जा रहा था. उस वक्त पी चिदंबरम देश के गृहमंत्री थे और अमित शाह सीबीआई के शिकंजे में. आज अमित शाह देश के गृहमंत्री हैं और पी चिदंबरम सीबीआई के घेरे में. 9 साल बाद मामले ने पूरी तरह से यू टर्न ले लिया है.

सीबीआई और ईडी चिदंबरम के खिलाफ कई मामलों की जांच कर रही है
सीबीआई अब पी चिदंबरम को कोर्ट में पेश करेगी. कहा जा रहा है कि सीबीआई कम से कम 7 दिन की रिमांड मांग सकती है. इस दौरान पी चिदंबरम से पूछताछ होगी. सीबीआई और ईडी के पास चिदंबरम के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं. उनके विदेशों में संपत्ति और बैंक अकाउंट्स को खंगाला जा रहा है. मनी लाउंड्रिंग के आरोपों की जांच की जा रही है. पी चिदंबरम जेल भेजे जा सकते हैं.
9 साल पहले बीजेपी अमित शाह की गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बता रही थी. आज कांग्रेस सीबीआई की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बता रही है.

No comments:
Post a Comment