Search On Badlav ki or

ताजा खबरें

Saturday, August 24, 2019

अरुण जेटली नहीं रहे, यूएई से पीएम मोदी ने कुछ यूं किया याद


भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली हमारे बीच नहीं रहे. 24 अगस्त 2019 को दोपहर 12 बजकर 07 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली. जेटली 66 वर्ष के थे. 9 अगस्त को उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था.
अरुण जेटली के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. मोदी इस वक्त संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर हैं. नरेंद्र मोदी ने पांच ट्वीट कर अरुण जेटली के व्यक्तित्व और उनके साथ के सफर को याद किया. मोदी ने अरुण जेटली की पत्नी संगीता और बेटे रोहन से फोन पर बात कर सांत्वना भी दी है.
उन्होंने लिखा,
अरुण जेटली जी के निधन से, मैंने अपना एक अमूल्य दोस्त खो दिया है. एक ऐसा दोस्त जिसे मैं दशकों से जानता था. मुद्दों पर उनकी समझ और दूरदृष्टि का कोई सानी नहीं था. उन्होंने अच्छा जीवन जीया, और हमें अनगिनत सुखद यादों के साथ छोड़कर चले गए. हम उनको याद रखेंगे!
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट कर अरुण जेटली को याद किया.
उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि अरुण जेटली का निधन देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है. दुख को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. वो एक बेहतरीन बुद्धिजीवी, शानदार प्रशासक और ईमानदारी के प्रतीक थे.
गृह मंत्री अमित शाह ने छह ट्वीट कर अरुण जेटली के व्यक्तित्व को याद किया. उन्होंने लिखा कि अरुण जेटली का जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति है. अरुण जेटली खुशमिज़ाज थे और उनका अनुभव अद्वितीय था.
कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने ट्विटर पर लिखा,
मेरे मित्र और डीयू के सीनियर अरुण जेटली के निधन से काफी दुखी हूं. हम पहली बार तब मिले थे जब वो डूसू में थे और मैं सेंट स्टीफेंस कॉलेज यूनियन का प्रेसिडेंट था. राजनीतिक दुरावों के बावजूद हम एक दूसरे की इज्जत करते थे और लोकसभा में बजट पर चर्चा करते थे. देश के लिए बड़ा नुकसान है.
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज और वर्तमान में बीजेपी के लोकसभा सांसद गौतम गंभीर ने काफी भावुक ट्वीट लिखा है.
पिता आपको बोलना सिखाते हैं लेकिन अभिभावक बात करना. पिता आपको चलना सिखाते हैं और अभिभावक चलते रहना सिखाते हैं. पिता आपको एक नाम देते हैं लेकिन अभिभावक देते हैं पहचान. मेरे अभिभावक अरुण जेटली जी के साथ मेरा एक हिस्सा चला गया है. अलविदा सर.
बीजेपी के लोकसभा सांसद और राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने भी ट्वीट किया है,
पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण, अभिनेता सिद्दार्थ मल्होत्रा, राजनेता शरद यादव, सुरेश प्रभु, चंद्रबाबू नायडू सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने अरुण जेटली के निधन पर अपनी संवेदना जाहिर की है. अरुण जेटली का कैरियर और उनका जीवन कुछ शब्दों में समेटा नहीं जा सकता
.

No comments:

Post a Comment

Email Subscriptions

Pages