वेस्टइंडीज में टीम इंडिया अरुण जेटली को इस तरह दे रही है श्रद्धांजलि

बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने के लिए इंडियन क्रिकेट टीम बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरी है. टीम इंडिया इस वक्त वेस्टइंडीज के दौरे पर है. वनडे और टी-20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. 24 अगस्त को पहले टेस्ट मैच का तीसरा दिन है.
अरुण जेटली इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. 24 अगस्त, 2019 को उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली. जेटली का परिचय वकील, राजनेता के साथ-साथ क्रिकेट प्रशासक का भी है. दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन यानी कि डीडीसीए में जेटली का रौला था. 1999 से 2013 तक वो डीडीसीए के मुखिया रहे. 14 सालों तक. इस दौरान लंबे समय तक उनकी पार्टी सत्ता से बाहर रही थी. इसके बावजूद डीडीसीए में उनके पद पर कोई आंच नहीं आई.
अरुण जेटली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई में भी वाइस-प्रेसिडेंट के पद पर रह चुके हैं. अपने पूर्व अधिकारी और दिग्गज राजनेता की याद में इंडियन टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में काली पट्टी बांधकर खेलेगी.
टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर लिखा,
अरुण जेटली जी के निधन से हतप्रभ और दुखी हूं. सच में वो एक बेहतरीन इंसान थे. हमेशा दूसरों की मदद करने वाले. जब 2006 में मेरे पिता का निधन हुआ था, तब वो समय निकालकर मेरे घर आए और श्रद्धांजलि दी थी. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.
Shocked & saddened to hear about the passing away of Shri Arun Jaitley ji. He was genuinely a good person, always willing to help others. He took out his precious time back in 2006 when my father passed away to come to my home & pay his condolences. May his soul rest in peace.
5,249 people are talking about this
इससे पहले गौतम गंभीर ने भी भावुक ट्वीट कर अरुण जेटली को पिता तुल्य बताया था. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था,
पिता आपको बोलना सिखाते हैं, लेकिन अभिभावक बात करना. पिता आपको चलना सिखाते हैं और अभिभावक चलते रहना सिखाते हैं. पिता आपको एक नाम देते हैं, लेकिन अभिभावक देते हैं पहचान. मेरे अभिभावक अरुण जेटली जी के साथ मेरा एक हिस्सा चला गया है. अलविदा सर.
A father teaches u to speak but a father figure teaches u to talk. A father teaches u to walk but a father figure teaches u to march on. A father gives u a name but a father figure gives u an identity. A part of me is gone with my Father Figure Shri Arun Jaitley Ji. RIP Sir.
4,192 people are talking about this
इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट एंटीगुआ में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ने पहली पारी में 297 रन बनाए. जवाब में वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट खोकर 189 रन बनाए थे.



No comments:
Post a Comment