Search On Badlav ki or

ताजा खबरें

Tuesday, August 20, 2019

क्या गिरफ़्तारी के डर से गायब हो गए हैं चिदंबरम?

क्या गिरफ़्तारी के डर से गायब हो गए हैं चिदंबरम?


67
शेयर्स
पी चिदंबरम. पूर्व वित्त मंत्री और वर्तमान में राज्यसभा सांसद. 20 अगस्त को हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका लेकर पहुंचे थे. याचिका खारिज हो गई. इसके बाद से ही चिदंबरम गायब हैं. उनका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है. देश की 2 बड़ी एजेंसियां- ED और CBI उन्हें खोज रही हैं. चिदंबरम के वकील गिरफ्तारी रुकवाने और अग्रिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुके हैं. चिदंबरम के वकील अर्शदीप खुराना ने CBI को एक पत्र लिखकर अपील की है कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने तक उन्हें गिरफ्तार न करे.
उन्होंने पत्र में लिखा है,
मैं यह बताना चाहता हूं कि आपका नोटिस कानून के प्रावधान का उल्लेख करने में विफल रहा है. नोटिस में इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि कानून के किस प्रावधान के तहत मेरे मुवक्किल को दो घंटे में पेश होने के लिए कहा गया. सुप्रीम कोर्ट ने चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई के लिए 10:30 का समय तय किया है. इसलिए मैं आपसे (सीबीआई) अनुरोध करता हूं कि तब तक मेरे मुवक्किल के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई न करें और सुबह 10:30 बजे तक का इंतजार करें.
क्या है मामला?
20 अगस्त, 2019. दिल्ली हाईकोर्ट ने INX मीडिया केस में चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. चिदंबरम पर INX मीडिया को फॉरेन एन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड से गैरकानूनी रूप से स्वीकृति दिलाने के आरोप हैं. आरोप ये भी हैं कि इसके बदले उन्होंने 305 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी. मामला 2007 का है. तब चिदंबरम वित्त मंत्री हुआ करते थे. मामले की जांच CBI कर रही है. केस में मनी लॉन्ड्रिंग का ऐंगल भी है. इसकी जांच ED कर रहा है. ED और CBI उन्हें अरेस्ट करना चाहती है. इससे बचने के लिए वो अक्सर अग्रिम जमानत की मदद लेते आए हैं. लेकिन इस बार हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत या तीन दिन की मोहलत देने से इनकार कर दिया. चिदंबरम के पास आख़िरी ऑप्शन ये बचा कि वो सुप्रीम कोर्ट से अपने लिए राहत लेकर आएं. लेकिन जब तक चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट में मामला उठाते, कोर्ट उठ चुकी थी.
इधर CBI की एक टीम दिल्ली के जोर बाग स्थित चिदंबरम के घर पहुंच गई. मगर चिदंबरम अपने घर पर नहीं मिले. तो एजेंसी के लोग दो घंटे में CBI ऑफिस में पेश होने का नोटिस चिपकाकर वापस लौट आए. थोड़ी ही देर बात ED की टीम भी चिदंबरम के घर पहुंची. एजेंसी के सोर्सेज ने इंडिया टुडे को बताया कि वे चिदंबरम को गिरफ्तार करना चाहते हैं. लेकिन इस समय वो कहां हैं, इस बात की कोई जानकारी नहीं है. दोनों एजेंसियां उनकी खोजबीन में लगी हुई हैं.
जैसे ही चिदंबरम के गायब होने की खबर आई सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. और चिदंबरम ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी चुटकी लेने में पीछे न रहे.
इस मामले में अमित शाह का भी एक ऐंगल है-
हालांकि पिछले कुछ दिनों से बटी-बटी नजर आ रही कांग्रेस पार्टी चिदंबरम के साथ एकजुट होकर खड़ी दिखाई दे रही है.

No comments:

Post a Comment

Email Subscriptions

Pages